ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमनगर और बसंत विहार पुलिस की कार्रवाई में 187 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक सीज,

देहरादून में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, दो गिरफ्तार

प्रेमनगर और बसंत विहार पुलिस की कार्रवाई में 187 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद, तस्करी में प्रयुक्त बाइक सीज

देहरादून में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने शराब तस्करी में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 187 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है। वहीं, तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है।

प्रेमनगर में 135 ट्रेटा पैक के साथ गिरफ्तारी

प्रेमनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 29 सितंबर 2026 को चौकी गेट झाझरा के पास कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी नत्थू सिंह पुत्र होशियार सिंह, निवासी धूलकोट, ग्राफिक एरा माता मंदिर के पास, प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 40 वर्ष, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK-07-HK-2088 से 135 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब का परिवहन कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0 206/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। शराब तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया।

बसंत विहार में 52 ट्रेटा पैक बरामद

वहीं, बसंत विहार पुलिस ने इंदिरानगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए रमेश चंद्र पुत्र मेहर सिंह, निवासी उमेदपुर, थाना बसंत विहार, देहरादून, उम्र 41 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 52 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब माल्टा बरामद हुई।

आरोपी के खिलाफ थाना बसंत विहार में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

कुल बरामदगी—187 ट्रेटा पैक अवैध शराब

दून पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में कुल 187 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

नन्दा न्यूज: देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *