ब्रेकिंग न्यूज़

3 लाख की स्मैक लेकर ग्राहक तलाश रहा था नशा तस्कर, पटेलनगर पुलिस ने दबोचा,

10.19 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, जल्दी पैसा कमाने के लालच में बना तस्कर; स्थानीय नशेड़ियों को ऊंचे दामों पर बेचने की थी तैयारी

देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ एसएसपी दून के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में पटेलनगर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को 10.19 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2026 को कोतवाली पटेलनगर की पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर राशिद पुत्र इरशाद, निवासी आजाद कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.19 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

“जल्दी पैसा कमाने के लालच में बना नशा तस्कर”

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जल्दी पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हुआ था। उसके कब्जे से बरामद स्मैक को वह छोटी-छोटी मात्रा में स्थानीय नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था, ताकि अधिक मुनाफा कमाया जा सके।

पटेलनगर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नशे की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

‘गिरफ्तार अभियुक्त,

राशिद पुत्र इरशाद, निवासी आजाद कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 25 वर्ष।

बरामदगी,

10.19 ग्राम अवैध स्मैक — अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये।

पुलिस टीम:

– उ0नि0 जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी

– उ0नि0 बलबीर सिंह

– हे0कां0 हरेंद्र

– कां0 आजाद

एसएसपी दून के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पटेलनगर पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर साफ है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर दून पुलिस की निगाह बनी हुई है।

नन्दा न्यूज: देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *