ब्रेकिंग न्यूज़

* कोर्ट की LIVE वीडियो वायरल करने वालों पर दून पुलिस सख्त, होगी कानूनी कार्रवाई!

### अदालत की LIVE वीडियो वायरल करने वालों की अब खैर नहीं! दून पुलिस का बड़ा अलर्ट, रिकॉर्डिंग और शेयरिंग करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

### Facebook से YouTube तक पुलिस की चेतावनी! कोर्ट की कार्यवाही का वीडियो रिकॉर्ड कर अपलोड, री-पोस्ट या एडिट किया तो कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं सोशल मीडिया यूजर्स

 

BREAKING NEWS | नंदा न्यूज़

देहरादून। सोशल मीडिया पर कोर्ट की कार्यवाही के वीडियो वायरल करना अब भारी पड़ सकता है! न्यायालय की लाइव स्ट्रीमिंग को स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए कैद कर Facebook, Instagram, YouTube, WhatsApp और X पर प्रसारित करने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि न्यायिक कार्यवाही की रिकॉर्डिंग और उसके अनधिकृत प्रसारण को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा सकती है।

कोर्ट की लाइव स्ट्रीमिंग को सोशल मीडिया कंटेंट बनाना पड़ेगा महंगा

दरअसल, पिछले कुछ समय से कुछ व्यक्तियों द्वारा न्यायालय में चल रही न्यायिक कार्यवाही से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किए जा रहे हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए देहरादून पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए आमजन को आगाह किया है कि न्यायिक कार्यवाही की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग का अनधिकृत इस्तेमाल प्रतिबंधित है।

सिर्फ वीडियो बनाना ही नहीं, शेयर और री-पोस्ट करना भी पड़ सकता है भारी

दून पुलिस के मुताबिक, बिना पूर्व अनुमति न्यायालय की लाइव स्ट्रीमिंग की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करना, वीडियो डाउनलोड करना, अपलोड करना, पोस्ट या री-पोस्ट करना, एडिट करना, संग्रहित करना और उसका व्यावसायिक इस्तेमाल करना प्रतिबंधित है। इसके लिए संबंधित न्यायालय के प्राधिकृत अधिकारी की पूर्व अनुमति आवश्यक है।

भ्रामक कैप्शन लगाकर वीडियो वायरल किया तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

पुलिस ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि न्यायिक कार्यवाही के वीडियो को एडिट करके, भ्रामक कैप्शन लगाकर या गलत संदर्भ में प्रस्तुत करके वायरल करने से बचें। किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा ऐसा वीडियो साझा किए जाने पर उसे आगे फॉरवर्ड करना भी न करें।

दून पुलिस की सोशल मीडिया यूजर्स को दो टूक चेतावनी

देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि न्यायालय की कार्यवाही की गरिमा बनाए रखें और निर्धारित कानूनी नियमों का पालन करें। सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध संबंधित अधिनियमों के तहत विधिक कार्रवाई की जा सकती है।

नंदा न्यूज़ की विशेष टिप्पणी: सोशल मीडिया पर लाइक, व्यूज और वायरल होने की चाहत में न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। इसलिए अदालत की लाइव स्ट्रीमिंग को मनोरंजन या वायरल कंटेंट समझने की भूल न करें।

नंदा न्यूज़ : देहरादून 

* कोर्ट की LIVE वीडियो वायरल करने वालों पर दून पुलिस सख्त, होगी कानूनी कार्रवाई!

* अदालत की कार्यवाही की स्क्रीन रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया प्रसारण पर चेतावनी।

* Facebook, Instagram, YouTube और WhatsApp यूजर्स पुलिस के रडार पर!

* कोर्ट वीडियो एडिट कर भ्रामक कैप्शन लगाने वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें।

* दून पुलिस की अपील—बिना अनुमति न्यायिक कार्यवाही का वीडियो शेयर न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *