ब्रेकिंग न्यूज़

नाबालिग को भगाकर गुजरात ले गया युवक, सूरत से गिरफ्तार; 14 वर्षीय बालिका सकुशल बरामद,

सेलाकुई पुलिस की कार्रवाई, 19 वर्षीय आरोपी को गुजरात के सूरत से दबोचा,

नंदा न्यूज़

देहरादून। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए दून पुलिस ने सेलाकुई क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय नाबालिग बालिका को गुजरात के सूरत से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने बालिका को अपने साथ ले जाने के आरोप में 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी गुजरात के सूरत में दबिश देकर की गई।

पुलिस के मुताबिक, 14 नवंबर 2026 को सेलाकुई निवासी एक व्यक्ति ने थाना सेलाकुई में तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गई है और वापस नहीं लौटी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेलाकुई में मुकदमा अपराध संख्या 169/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की गई।

नाबालिग की सकुशल बरामदगी को प्राथमिकता देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर तलाश के साथ मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और सर्विलांस के माध्यम से भी जानकारी जुटाई।

जांच और तलाश के दौरान पुलिस को आरोपी के गुजरात के सूरत में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 नवंबर 2026 को सूरत में दबिश दी, जहां आरोपी पवन कुमार के कब्जे से 14 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पवन कुमार को धारा 137(2)/96 बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी:

* पवन कुमार, पुत्र बादशाह।

* उम्र: 19 वर्ष।

* निवासी: जमनपुर, थाना सेलाकुई, देहरादून।

* मूल निवासी: बीसलपुर, काशीमपुर, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत।

पुलिस टीम:

* उपनिरीक्षक कृपाल सिंह।

* कांस्टेबल मुकेश कुमार।

नाबालिग बालिका की सकुशल बरामदगी के साथ आरोपी की गिरफ्तारी को दून पुलिस की महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशील कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *