ब्रेकिंग न्यूज़

एसएसपी दून का नशा तस्करों को कड़ा संदेश,

### एसएसपी दून का नशा तस्करों को कड़ा संदेश, अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा,
### दून में नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, पटेलनगर से तीन आरोपी गिरफ्तार,
### एसएसपी के एक्शन मोड में दून पुलिस, तीन ठिकानों पर कार्रवाई; शराब की खेप बरामद,

### नशे के अवैध कारोबार पर एसएसपी दून का कड़ा प्रहार, पटेलनगर में तीन शराब तस्कर गिरफ्तार,

### अवैध शराब के नेटवर्क पर पुलिस की लगातार चोट, 10 लीटर कच्ची शराब और 106 टेट्रा पैक माल्टा शराब बरामद,

नंदा न्यूज़

देहरादून। राजधानी देहरादून में नशे के अवैध कारोबार को लेकर एसएसपी देहरादून ने पुलिस को स्पष्ट संदेश दे दिया है कि नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में दबिश और चेकिंग के दौरान तीन कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार कर अवैध शराब के कारोबार पर शिकंजा कसा है।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों और अवैध शराब के कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस इसी रणनीति के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए लगातार चेकिंग अभियान चला रही है।

तीन ठिकाने, तीन गिरफ्तारियां; पुलिस के हाथ लगी शराब की खेप,

पटेलनगर पुलिस ने 28 नवंबर को रूटीन चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई संडे मार्केट ग्राउंड पटेलनगर में हुई, जहां पुलिस ने विजय शर्मा (22 वर्ष) को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। दूसरी कार्रवाई विजिलेंस रोड पर नदी किनारे की गई, जहां भजन (38 वर्ष) को 50 टेट्रा पैक माल्टा शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं तीसरी कार्रवाई कबाड़ी बाजार के पास नई सड़क क्षेत्र में हुई, जहां अरशद (36 वर्ष) को 56 टेट्रा पैक माल्टा शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 10 लीटर कच्ची शराब और 106 टेट्रा पैक माल्टा शराब बरामद की गई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कोतवाली पटेलनगर में आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए हैं।

एसएसपी के निर्देश पर नशे के कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान,

एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में अवैध शराब और नशे के कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस का यह अभियान केवल गिरफ्तारी तक सीमित न रहकर अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण है। पटेलनगर में एक ही दिन तीन आरोपियों की गिरफ्तारी से साफ है कि पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर निगरानी और कार्रवाई तेज किए हुए है।

*** कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम ***

कांस्टेबल पंकज रावत, गौरव कुमार, अनिल सालार, नितिन सैनी, संदीप कुमार, विवेक राठी और प्रदीप कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *