ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी।

स्थान। नैनीताल।

सरकारी वाहन को छोड़ मोटरसाइकिल से निकले एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी।

साथ मे कई पुलिस अधिकारी भी पैदल पहुँचे अपने अपने कार्यालय।

सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे जनपद नैनीताल में एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी ने आमजन से छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन एवं पैदल चलने की अपील की है।इसी क्रम में एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ टीसी अपने सरकारी वाहन को छोड़कर दो पहिया वाहन से अपने कार्यालय एवं फील्ड में निकले । उनके साथ साथ कई पुलिस अधिकारी भी पैदल चलकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुँचे।

वैश्विक स्तर पर उत्पन्न संकट एवं ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा राष्ट्रहित में एक प्रेरणादायी पहल की गई।

एसएसपी नैनीताल ने स्वयं बड़े वाहनों का प्रयोग सीमित करते हुए मोटरसाइकिल से कार्यालय एवं क्षेत्र भ्रमण कर आमजन को ईंधन संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह *ईंधन की बचत* कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे। इसी क्रम में आमजन से अधिक से अधिक छोटे वाहनों, सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग तथा पैदल चलने की अपील की गई।

 

एसएसपी नैनीताल ने बताया कि *छोटी-छोटी सावधानियां और जागरूकता भविष्य* में बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं। ईंधन संरक्षण न केवल आर्थिक दृष्टि से आवश्यक है बल्कि *पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा* के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

 

नैनीताल पुलिस द्वारा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कार-पूलिंग अपनाने तथा ऊर्जा संरक्षण* के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *