बाबा केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे उद्योगपति गौतम अडानी
रुद्रप्रयाग। शुक्रवार सुबह देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी ने केदारनाथ पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं।अडानी सुबह दिल्ली से देहरादून पहुंचे और वहां से निजी हेलीकॉप्टर से धाम पहुंचे। वीआईपी आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जिससे…

