पहली बार भारत के पहले लेखक गाँव में होगा “रस्किन बॉन्ड फेस्टिवल” का आयोजन, साहित्य, संस्कृति और कला से जुड़ी हस्तियां होंगी शामिल
देहरादून। देहरादून स्थित लेखक गाँव में 24 मई को “रस्किन बॉन्ड फेस्टिवल” का आयोजन किया जाएगा। स्टोनएक्स ग्लोबल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य, संगीत, सिनेमा और लोक संस्कृति से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू होगा।फेस्टिवल का आयोजन प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड के जीवन, साहित्य और उनके रचनात्मक योगदान…

