स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत ऋषिकेश, पिथौरागढ़ एवं टनकपुर में स्वच्छ पाठशाला का आयोजन
देहरादून: गुरुवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मुनि की रेती-ढालवाला द्वारा पूर्णानन्द पब्लिक स्कूल के 28 छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्लांट में कराया गया। विद्यार्थियों को स्रोत पर कचरा पृथक्करण, संग्रहण, छंटाई, पुनर्चक्रण, प्रसंस्करण एवं वैज्ञानिक निस्तारण की व्यावहारिक जानकारी दी गई। मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती…

