ब्रेकिंग न्यूज़

चमोली जनपद से एक दुखद खबर सामने आई है।

नंदा न्यूज़ :चमोली

कर्णप्रयाग (चमोली)। चमोली जनपद से एक दुखद खबर सामने आई है। भराड़ीसैंण विधानसभा में ड्यूटी के लिए जा रहे चमोली पुलिस के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीरेंद्र सिंह का शव कर्णप्रयाग से आगे नैनीसैंण मार्ग पर गहरी खाई में बरामद हुआ है। घटनास्थल के पास उनकी क्षतिग्रस्त स्कूटी भी मिली है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेंद्र सिंह 26 अक्टूबर को कर्णप्रयाग से स्कूटी के माध्यम से भराड़ीसैंण विधानसभा ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। उन्हें विधानसभा सत्र के दौरान अपनी ड्यूटी पर पहुंचना था, लेकिन निर्धारित समय पर उनके नहीं पहुंचने और उनसे संपर्क नहीं होने पर उनकी तलाश शुरू की गई।

काफी खोजबीन के बाद उनका शव नैनीसैंण मार्ग पर खाई में मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।

वीरेंद्र सिंह कर्णप्रयाग विकासखंड के बांसोली-कपिरी क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। इस घटना से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्कूटी अनियंत्रित होकर खाई में कैसे गिरी, इसकी वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *