ब्रेकिंग न्यूज़

उमेश कुमार वास्तव में विधानसभा की सदस्यता छोड़ने जा रहे हैं या यह केवल इस्तीफे की घोषणा तक सीमित रहेगा?

खानपुर विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे पर सस्पेंस, विधानसभा अध्यक्ष के बयान से बढ़ी चर्चा,

नंदा न्यूज़

गैरसैंण/देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे की घोषणा ने नई चर्चा छेड़ दी है। विधानसभा सत्र के दौरान उमेश कुमार ने कांग्रेस से अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने की बात कहते हुए विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने का ऐलान किया था।

उमेश कुमार का कहना था कि उन्होंने पिछले साढ़े चार वर्षों में भ्रष्टाचार, किसानों और जनहित से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाने के लिए विपक्ष से सहयोग की उम्मीद की थी, लेकिन उन्हें अपेक्षित समर्थन नहीं मिला। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने इस्तीफा देने और अपनी राजनीतिक पार्टी जन निर्माण पार्टी को मजबूत करने की बात कही।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में लगभग आठ से दस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की मंशा भी जाहिर की है।

हालांकि, उनके इस्तीफे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की ओर से इस्तीफे का पत्र प्राप्त होने से इनकार किए जाने की जानकारी सामने आई। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है कि क्या उमेश कुमार वास्तव में विधानसभा की सदस्यता छोड़ने जा रहे हैं या यह केवल इस्तीफे की घोषणा तक सीमित रहेगा।

फिलहाल औपचारिक इस्तीफे और उस पर विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय को लेकर स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *