ब्रेकिंग न्यूज़

केदारनाथ धाम में उत्तराखण्ड पुलिस ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है।

केदारनाथ धाम में उत्तराखण्ड पुलिस की तत्परता, श्रद्धालु का खोया पर्स नकदी और कीमती सामान सहित लौटाया

नंदा न्यूज़ | रुद्रप्रयाग

केदारनाथ धाम में उत्तराखण्ड पुलिस ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश की है। मंदिर के निकास द्वार पर ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी ने हैदराबाद से आई एक महिला श्रद्धालु का खोया हुआ पर्स खोजकर उन्हें वापस लौटा दिया। पर्स में ₹20 हजार की नकदी, कीमती सामान और जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज 27 अक्टूबर 2026 को श्री केदारनाथ मंदिर के निकास द्वार पर ड्यूटी कर रहे 46वीं वाहिनी पीएसी के हेड कांस्टेबल अनुज पंवार को श्रद्धालु डॉ. विजयलक्ष्मी का खोया हुआ पर्स मिला। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए पर्स को सुरक्षित उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया और हैदराबाद निवासी डॉ. विजयलक्ष्मी को उनका सामान सकुशल सुपुर्द कर दिया।

अपना खोया हुआ पर्स और उसमें रखी नकदी व जरूरी सामान वापस मिलने पर डॉ. विजयलक्ष्मी ने हेड कांस्टेबल अनुज पंवार की ईमानदारी की सराहना की। उन्होंने उत्तराखण्ड पुलिस के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मी के इस कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

केदारनाथ धाम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में उत्तराखण्ड पुलिस की तत्परता और जिम्मेदारी श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुरक्षा के प्रति उसकी भूमिका को दर्शाती है। हेड कांस्टेबल अनुज पंवार का यह कार्य पुलिस की सेवा भावना, ईमानदारी और जनविश्वास का सकारात्मक उदाहरण है।

नंदा न्यूज़ की विशेष प्रस्तुति: श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी सहायता के लिए उत्तराखण्ड पुलिस की ऐसी तत्परता सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *