ब्रेकिंग न्यूज़

छह माह का कठिन प्रशिक्षण पूरा, अब अग्निशमन सेवा में नई जिम्मेदारी,

एसएसपी देहरादून से मिले तीन अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, पद बैच से अलंकृत कर उज्ज्वल भविष्य की कामना,

देहरादून। उत्तराखण्ड अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा में सीधी भर्ती के माध्यम से नियुक्त तीन अग्निशमन द्वितीय अधिकारियों ने छह माह का आधारभूत प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद मंगलवार को पुलिस कार्यालय देहरादून पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की।

तीनों अधिकारियों का छह माह का आधारभूत प्रशिक्षण आपदा प्रतिक्रिया प्रशिक्षण अकादमी, भुवनेश्वर, ओडिशा में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद जनपद देहरादून में नियुक्त किए गए अधिकारियों ने 22 सितंबर 2026 को एसएसपी देहरादून से मुलाकात की।

शिष्टाचार भेंट के दौरान एसएसपी देहरादून ने तीनों अधिकारियों को उनके पद बैच से अलंकृत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अधिकारियों को अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी, कर्तव्यनिष्ठा और लगन के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।

एसएसपी ने कहा कि अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा में तैनात अधिकारियों की भूमिका आपदा और संकट की परिस्थितियों में बेहद महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में प्रशिक्षण के दौरान हासिल किए गए अनुभव और तकनीकी दक्षता का उपयोग जरूरत के समय पूरी तत्परता के साथ किया जाना चाहिए।

देहरादून में नियुक्त हुए तीन अग्निशमन द्वितीय अधिकारी

– साक्षी रावत

– रंजन भट्ट

– मनमोह

छह माह के आधारभूत प्रशिक्षण के बाद अब तीनों अधिकारी जनपद देहरादून में अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

नन्दा न्यूज: देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *