ब्रेकिंग न्यूज़

**”वायरल वीडियो का सच! निलंबित कॉन्स्टेबल शेर सिंह पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा खुलासा”**

जंतर-मंतर के वायरल वीडियो पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा खुलासा, निलंबित कॉन्स्टेबल शेर सिंह पहले से था सस्पेंड

दिल्ली के जंतर-मंतर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे निलंबित कॉन्स्टेबल शेर सिंह के वीडियो को लेकर उत्तराखंड पुलिस ने आधिकारिक स्थिति स्पष्ट की है। आईजी कुमाऊं रेंज श्रीमती निवेदिता कुकरेती ने बताया कि शेर सिंह वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस का सक्रिय कर्मचारी नहीं है, बल्कि पहले से ही निलंबित है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित उसके बयान भ्रामक हैं और छात्र आंदोलन को भड़काने की कोशिश करते हैं।

आईजी के अनुसार, शेर सिंह के खिलाफ पहले से विभागीय कार्रवाई चल रही है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड भी है। पुलिस का कहना है कि वह पहले जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर है। इसलिए उसके वायरल वीडियो को उत्तराखंड पुलिस का आधिकारिक पक्ष मानना गलत होगा।

उत्तराखंड पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे वीडियो पर बिना सत्यापन विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *