श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय में दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा का भव्य शुभारंभ
महापौर शम्भू पासवान जी ने दीप प्रज्वलित कर किया प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 सितम्बर 2026। उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, उत्तराखंड सरकार, हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित ‘अष्टादश संस्कृतमहोत्सवः’ के अंतर्गत विकासखंड डोईवाला, जनपद देहरादून की दो दिवसीय खंडस्तरीय संस्कृत स्पर्धा (सत्र 2026-27) का शुभारंभ बुधवार को श्री जयराम संस्कृत महाविद्यालय, ऋषिकेश में विधि-विधान एवं गरिमामय वातावरण…

