आज जनपद चमोली पिंडर घाटी के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि एवं भारी बारिश होने के चलते क्षेत्र में काफी नुक्सान हुआ है। जिसमें एक बड़ी मानवीय घटना होने से बची, सवारी गाड़ी मलवे की चपेट में आने से दो महिलाओं पर काफी चोट लगी है जिनको तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ ले जाया गया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हायरसेंटर श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया है।
बड़ा दुर्भाग्य है कि बरसात के मात्र एक माह शेष होने के बावजूद भी अभी तक पूर्व तैयारीयों को लेकर शासन प्रशासन गंभीर नहीं है, अभी तक संबंधित निर्माण विभागों द्वारा जेसीबी मशीनों की निविदा गठित नहीं की गई है जो बड़ी लापरवाही है।
सरकार से मांग करते हैं कि तत्काल आपदा की मशीनों की निविदा गठित की जाए और राहत बचाव दलों को तहसील स्तर पर तैनात किया जाय।

