ब्रेकिंग न्यूज़

*राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारिया*

गैरसैंण
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी  के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने हेतु भ्रमण कार्यक्रम के तहत कल शाम भराड़ीसैंण(गैरसैंण) पहुंचने पर, उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी, कुमारी सेलजा एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, गणेश गोदियाल का शानदार स्वागत किया गया।

प्रदेश प्रभारी ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार में बना उत्तराखंड का भव्य एवं सुंदर विधानसभा भवन का भ्रमण किया और उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता की भावनाओं के अनुरूप कार्य करती है जिसका परिणाम यह भव्य विधानसभा भवन है।

तत्पश्चात आगामी कार्यक्रम को सफल, व्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए विचार-विमर्श हुआ।
राहुल गांधी जी के उत्तराखंड आगमन को लेकर प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और सभी साथी कार्यक्रम की सफलता हेतु पूर्ण समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक मनोज रावत , पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक प्रत्याशी मुकेश नेगी, पूर्व विधायक ललित फारस्वान, पूर्व प्रमुख जखोली एवं विधायक प्रत्याशी प्रदीप थपलियाल, ज्येष्ठ उपप्रमुख नारायणबगड़ देवेन्द्र रावत ( देवराज ),थराली विधानसभा से प्रबल दावेदार युवा संदीप कुमार, कांग्रेस अध्यक्ष गैरसैंण एवं अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *