ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा, देहरादून द्वारा…

देहरादून। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा, देहरादून द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन एवं जनस्वास्थ्य संवर्धन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्वतीय जौनसार-बावर क्षेत्र, विकासखण्ड कालसी के अंतर्गत ग्राम मुंशीगांव, पोस्ट लुधेरा में एक विशाल निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में 160 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में सुभारती अस्पताल की अनुभवी एवं समर्पित चिकित्सकीय टीम द्वारा विभिन्न रोगों की जांच, परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान जनरल फिजिशियन डॉ. वी.डी. सेमवाल द्वारा सामान्य रोगों का परीक्षण एवं उपचार किया गया, वहीं महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. समृद्धि शर्मा द्वारा महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया गया। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अमृत राज द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर अभिभावकों को आवश्यक परामर्श दिया गया।

इसके अतिरिक्त ईएनटी विशेषज्ञ डॉ ईशान चौधरी द्वारा कान, नाक एवं गले से संबंधित रोगों का परीक्षण किया गया, ऑप्टोमेट्रिस्ट श्री पंकज सहारावत द्वारा नेत्र परीक्षण कर दृष्टि दोषों की पहचान की गई तथा आवश्यक सलाह दी गई। दंत चिकित्सक डॉ. गौरव कुमार द्वारा दंत स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया गया। नर्सिंग स्टाफ श्री गणपत यादव एवं फार्मासिस्ट श्री दीपक कुमार द्वारा समस्त व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखते हुए रोगियों को निःशुल्क औषधि वितरण सुनिश्चित किया गया। डाइटीशियन श्रीमति श्रुति भट्ट द्वारा ग्रामीणों को संतुलित आहार एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

शिविर के सफल संचालन में सुभारती अस्पताल की मार्केटिंग टीम से (कैम्प इन-चार्ज) श्री सन्नी धीमान, श्री अंशुल धीमान एवं श्री गोल्डी की सक्रिय भूमिका रही, जिन्होंने शिविर के आयोजन, समन्वय एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। साथ ही श्री अक्षित बहुगुणा का विशेष सहयोग भी इस आयोजन को सफल बनाने में अत्यंत सराहनीय रहा।

इस अवसर पर डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल के हेड मार्केटिंग एवं पब्लिसिटी डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर स्वयं शिविर स्थल पर उपस्थित रहे। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि “स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण अत्यंत आवश्यक है।”उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं प्रदूषण नियंत्रण के महत्व को समझाया।

अपने संबोधन में उन्होंने सुभारती अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुभारती अस्पताल सदैव समाज के प्रत्येक वर्ग को सुलभ, रियाती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के समापन पर अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह तोमर, ग्राम प्रधान श्रीमती सविता तोमर, श्री हाकम तोमर, श्री रावीर सिंह, श्री दौलत सिंह, द्वारा सुभारती अस्पताल की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत लाभकारी हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाने चाहिए।

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा सुभारती अस्पताल की इस जनकल्याणकारी पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस प्रकार के आयोजन न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सहायक हैं, बल्कि समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *