पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 19 बागी सांसदों की सूची सामने आई है, जिसमें जादवपुर से सांसद Saayoni Ghosh का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। इस घटनाक्रम से टीएमसी के भीतर सियासी संकट और गहरा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 19 सांसदों ने अलग गुट के समर्थन में हस्ताक्षर किए हैं। सूची में सायोनी घोष, यूसुफ पठान और शत्रुघ्न सिन्हा सहित कई बड़े नाम शामिल बताए जा रहे हैं। बागी गुट लोकसभा में अलग पहचान की मांग कर सकता है, जिससे बंगाल की राजनीति में नए समीकरण बनने की संभावना बढ़ गई है।
टीएमसी में बगावत तेज, 19 सांसदों की सूची से मची हलचल
हालांकि टीएमसी नेतृत्व की ओर से इन दावों को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं ।
📺 नंदा न्यूज़ | सबसे पहले, सबसे सटीक 📺

