नैनीताल के प्रसिद्ध घोड़ाखाल मंदिर में प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश की सुख-समृद्धि, विकास तथा प्रधानमंत्री की दीर्घायु की कामना की।
कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि देश ने विकास, आधारभूत संरचना, जनकल्याणकारी योजनाओं और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। पूजा-हवन के बाद प्रसाद वितरण किया गया और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश की निरंतर प्रगति की कामना की गई।

