आगामी 15 जून को कैची धाम में भव्य मेला होता है । लाखों श्रद्धालुओं के पहुँचने की है उम्मीद । जिसका स्थलीय निरीक्षण आई जी व एसएसपी ने पुलिस टीम के साथ किया।
सरोवर नगरी से लगभग 15किलोमीटर दूर कैंची धाम मेला-2026 की व्यवस्थाओं का आईजी निवेदिता कुकरेती , एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने
पुलिस टीम के साथ निरीक्षण किया।
बैरियरों, पार्किंग स्थलों, शटल सेवा एवं यातायात व्यवस्था का लिया जा रहा जायजा। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने पर विशेष फोकस।
मेला क्षेत्र में प्रत्येक व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश।
कैंची धाम मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद।

