ब्रेकिंग न्यूज़

“नशे के सौदागरों पर पटेलनगर पुलिस का शिकंजा, महिला तस्कर गिरफ्तार”

 

अपराध समाचार

महिला के पास मिला 1 किलो 29 ग्राम गांजा, पटेलनगर पुलिस ने महिला तस्कर को किया गिरफ्तार

देहरादून। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पटेलनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक महिला को 1 किलो 29 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक महिला की तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 1 किलो 29 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी महिला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला से गांजे के स्रोत और इसके नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

“नशे के सौदागरों पर पटेलनगर पुलिस का शिकंजा, महिला तस्कर गिरफ्तार”

रिपोर्ट: नंदा न्यूज़, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *