ब्रेकिंग न्यूज़ | नंदा न्यूज़
जनपद चमोली से बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर सामने आई है। थराली ब्लॉक के कुराड़ गांव की एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे कर्णप्रयाग रेफर कर दिया। लेकिन कर्णप्रयाग ले जाते समय 108 एंबुलेंस में ही महिला ने दम तोड़ दिया। कर्णप्रयाग पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर वे पहले भी कई बार सरकार और प्रशासन से मांग उठा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका आरोप है कि जब तक किसी की जान नहीं जाती, तब तक व्यवस्था नहीं जागती।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होती, तो शायद एक गर्भवती महिला की जान बचाई जा सकती थी।
नंदा न्यूज़ प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से इस मामले की पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की मांग करता है, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

