ब्रेकिंग न्यूज़

*आइए सुनते हैं मृतका के भाई ने इस पूरे मामले पर क्या*

नंदा न्यूज |

*सवालों के घेरे में स्वास्थ्य व्यवस्था*

“आइए सुनते हैं मृतका के भाई ने इस पूरे मामले पर क्या”

*थराली से रेफर गर्भवती महिला की 108 एम्बुलेंस में मौत* *कर्णप्रयाग मोर्चरी के शवगृह के डीप फ्रीजर में कीड़े मिलने का मामला भी सामने आया*
जनपद चमोली के विकासखंड थराली के कुराड़ गांव की गर्भवती महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली से कर्णप्रयाग रेफर किया गया था, लेकिन परिजनों के अनुसार रास्ते में 108 एम्बुलेंस के भीतर ही महिला की मौत हो गई। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि कर्णप्रयाग मोर्चरी के शवगृह के डीप फ्रीजर में कीड़े मिले, जो स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बदहाली को दर्शाता है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या थराली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों की कार्यप्रणाली की जांच होगी? क्या यह पता लगाया जाएगा कि रेफर करने में कहीं कोई लापरवाही तो नहीं हुई?
इसके साथ ही एक और गंभीर प्रश्न उठता है। कुछ समय पहले थराली अस्पताल में बड़ी मात्रा में दवाइयों को नष्ट किए जाने की खबर सामने आई थी, जबकि आज भी एक कमरे में बड़ी संख्या में सीलबंद दवाइयां रखी होने की बात कही जा रही है। यदि ये दवाइयां समय पर मरीजों को उपलब्ध कराई जातीं, तो कई जरूरतमंद लोगों का आर्थिक बोझ कम हो सकता था।
अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कराता है या नहीं, और यदि कहीं लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।
नंदा न्यूज इस पूरे मामले पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का पक्ष भी सामने आने पर उसे प्रमुखता से प्रकाशित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *