*वाहन चोरी की घटना को 12 घण्टे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार*
*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी की गई स्कूटी हुई बरामद*
*गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के है अपराधी, रैकी कर देते है वाहन चोरी की घटनाओ को अंजाम*
*गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त पूर्व में भी चोरी की घटनाओ में जा चुका है जेल, जिस पर दर्ज है कई अभियोग*
वादी श्री विनीत गर्ग द्वारा कोतवाली नगर पर आकर उनकी स्कूटी हो जाने के सम्बंध में दी गई तहरीर के आधार पर दिनांक 05/07/2026 को कोतवाली नगर पर वाहन चोरी का अभियोग पंजीकृत किया गया।
वाहन चोरी की घटना के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण एंव अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में कोतवाली नगर में पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए आस-पास आने जाने वाले मार्गो पर लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही घटना के सम्बंध में जानकारियां एकत्रित करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वार पूर्व में वाहन चोरी की घटनाओं में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी प्राप्त कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासो से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05-07-2026 को चैकिंग के दौरान माता वाला बाग के पास से वाहन चोरी की घटना को अजांम देने वाले 02 अभियुक्तों को चोरी की गई इलेक्ट्रिक स्कूटी संख्या- यू0के0-07-एक्ससी-7254 के साथ गिरफ्तार किया गया।
*पूछताछ का विवरणः*
पूछताछ में अभियुक्तों बताया कि वह नशे के आदि है, नशे की आवशयकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं को अजांम दिया गया था। अभियुक्त देहरादून में अलग-अलग स्थानों पर घूम कर सुनसान क्षेत्र में खड़े दो पहिया वाहनों को अपने पास रखी मास्टर चाबी से खोलकर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे तथा जिन वाहनों को वह मास्टर चाबी से नहीं खोल पाते थे, उनका लॉक तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक अभियुक्त लल्लन पूर्व में भी आपराधिक घटनाओ में जेल जा चुका है, जिस पर कई अभियोग दर्ज है।
*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*
1- लल्लन साहनी पुत्र गुलटन साहनी निवासी ग्राम रगवा, थाना सिमटी, दरभंगा, बिहार हाल पता काँवली गांव, थाना बसंत विहार, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष
2- अजय साहनी पुत्र निरसू साहनी निवासी ग्राम गोण्डा थाना सिमटी दरभंगा, बिहार, हाल पता काँवली गांव, थाना बसंत विहार, देहरादून, उम्र- 19 वर्ष।
*बरामदगी :-*
1- ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी संख्या UK07 XC 7254
*अपराधिक इतिहास अभियुक्त लल्लन साहनी*
1- मु०अ०सं०- 129/25 धारा 305, 317, 331 बीएनएस, थाना प्रेमनगर, देहरादून
2- मु०अ०सं०- 283/25 धारा 305, 317 बीएनएस, कोतवाली नगर, देहरादून
3- मु०अ०सं०- 427/25 धारा 3/5,305,317,331 बीएनएस, कोतवाली नगर, देहरादून
4- मु०अ०सं०- 240/26 धारा 3/5,303(2),317(2) बीएनएस, कोतवाली नगर, देहरादून
*पुलिस टीम:-*
1- उ०नि० रवि प्रसाद कवि
2- हे०का० ओम कुमार
3- कां० मोनू कुमार
4- का० मुकेश चंद

