ब्रेकिंग न्यूज़

*”जनपद चमोली के विकासखंड देवाल में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली निकाली गई”*

जनपद चमोली के विकासखंड देवाल में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जनाक्रोश रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

रैली देवाल बाजार से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए taxi stand देवाल मैं पहुचें। यहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देवाल अस्पताल में एक्स-रे मशीन की स्थापना, देवाल तहसील को पूर्ण रूप से स्थापित करने, नंदकेशरी–सेयालपुर मोटर मार्ग सहित क्षेत्र की अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, पेयजल, बिजली और रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

रैली के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने खंड विकास अधिकारी के माध्यम से राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिनों का समय दिया गया है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय के भीतर सड़कों और अन्य जनहित के मुद्दों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो 15 दिन बाद देवाल में व्यापक जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि यदि सरकार जनता की समस्याओं की लगातार अनदेखी करती रही तो वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *