*सेवा पखवाड़ा:
*जनपद चमोली के विकासखंड नारायणबगड़*
आज ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण सप्ताह’ के अंतर्गत मंगलवार को विकासखंड नारायणबगड़ के ब्लॉक सभागार में जिलाधिकारी श्री गौरव कुमार की अध्यक्षता में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशीय सेवा एवं जनकल्याण शिविर में सहभागिता की।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनसामान्य की समस्याओं का समाधान, सरकारी योजनाओं का लाभ वितरण तथा विभागीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर में प्राप्त 140 से अधिक शिकायतों एवं जनसमस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के समयबद्ध समाधान के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
कृषि, उद्यान, समाज कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, ग्रामीण विकास, उरेडा, पंचायतीराज, उद्योग सहित विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही लाभ उपलब्ध कराया।
शिविर के माध्यम से 500 से अधिक लोगों को विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिला।
सरकार -शासन की मंशा है कि आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि शासन-प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे तथा प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र व्यक्ति किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
कार्यक्रम में दर्जा मंत्री श्री माधव सेमवाल जी, ब्लॉक प्रमुख श्री गणेश चंदौला जी, ज्येष्ठ प्रमुख श्री देवराज रावत जी, कनिष्ठ प्रमुख श्री भूपेंद्र मेहरा जी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती साक्षी नेगी जी, श्री सूरी कनेरी जी,उपजिलाधिकारी श्री यशवीर सिंह रावत जी, परियोजना निदेशक श्री आनंद सिंह जी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
*थराली विधानसभा*
*थराली में परिवर्तन की नई शुरुआत, गणेश शाह के साथ*

