ब्रेकिंग न्यूज़

देहरादून से बड़ी खबर: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

देहरादून से बड़ी खबर: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

राजधानी देहरादून में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम से एक दिन पहले बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बन्नू स्कूल ग्राउंड में कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान लोहे का कटर (लोहे का हिस्सा) कांग्रेस नेता अमर मेहता के सिर पर गिर गया।

हादसे में गंभीर रूप से घायल अमर मेहता को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

बताया जा रहा है कि राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल ग्राउंड में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्रों से संवाद करने वाले हैं। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में थीं। इसी दौरान क्रेन की सहायता से वाटरप्रूफ टेंट लगाने का कार्य चल रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

अमर मेहता देहरादून के निरंजनपुर क्षेत्र के निवासी थे और लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। वे पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके थे।

फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन पूरे मामले की पड़ताल में जुटे हैं। हादसे के बाद कार्यक्रम की व्यवस्थाओं और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

नंदा न्यूज़ इस मामले से जुड़ी हर आधिकारिक और ताज़ा जानकारी आप तक लगातार पहुंचाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *