ब्रेकिंग न्यूज़

“रामनगर से देहरादून तक सीधी रेल सेवा के शुभारंभ का ऐतिहासिक दिन”

रामनगर से देहरादून तक सीधी रेल सेवा के शुभारंभ का ऐतिहासिक दिन

“रामनगर” क्षेत्र के निवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग आज साकार हुई हैं। माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी ने रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अनिल बलोंनी ने कहा कि ऐतिहासिक अवसर पर रामनगर की जनता के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी इस माँग के पूरी होने की ख़ुशी में सम्मिलित हुआ ।

यह नई रेल सेवा पर्यटन, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और आमजन की यात्रा को नई गति प्रदान करेगी तथा उत्तराखंड के विकास को और अधिक सशक्त बनाएगी। रामनगर अब पर्यटकों के लिए और अधिक सुगम होगा, यहाँ के नौजवानों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे ।

इस महत्वपूर्ण पहल के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से आभार एवं माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी का धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *