ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस की हुंकार— पेपर लीक पर जवाब दो, युवाओं को न्याय दो।”

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, नंदा की चौकी से यूटीयू सिद्धोवाला तक निकाला जुलूस

उत्तराखंड में कथित पेपर लीक मामलों और उत्तरांचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी (यूटीयू) के दो परीक्षा पत्र लीक होने के आरोपों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज देहरादून में जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नंदा की चौकी, प्रेमनगर से उत्तरांचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी, सिद्धोवाला तक विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शन में वरिष्ठ  विधायक तथा बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की मांग उठाई। नेताओं का कहना था कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से छात्रों का विश्वास प्रभावित हुआ है और सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए।

प्रशासन की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मामले पर सरकार की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

“गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस का हुंकार— पेपर लीक पर जवाब दो, युवाओं को न्याय दो।”

ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए देखते रहें — नंदा न्यूज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *