ब्रेकिंग न्यूज़

*चमोली से बड़ी खबर: संदीप पटवाल को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी, थराली में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*

*चमोली से बड़ी खबर: संदीप पटवाल को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्मेदारी, थराली में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*

रिपोर्ट: महिपाल सिंह नेगी | नंदा न्यूज, चमोली

*जनपद चमोली से इस वक्त की बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है। जिला कांग्रेस कमेटी चमोली में महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके युवा कांग्रेस नेता संदीप पटवाल को अब कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। संदीप पटवाल को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने की खबर के बाद विधानसभा थराली क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर देखने को मिल रही है*।

*संदीप पटवाल लंबे समय से कांग्रेस संगठन के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे हैं। क्षेत्र की जनता के बीच उनकी सक्रियता और लोगों के सुख-दुख में खड़े रहने की वजह से उनकी एक अलग पहचान बनी है। यही कारण है कि प्रदेश कांग्रेस संगठन में उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने के बाद थराली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं*।

*स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि संदीप पटवाल लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और जमीनी स्तर पर कार्य करने की शैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिया है*।

*नंदा न्यूज* के रिपोर्टर महिपाल सिंह नेगी ने *संदीप पटवाल से विशेष बातचीत की। इस दौरान संदीप पटवाल ने प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया*।

*संदीप पटवाल ने कहा कि उन्हें प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर वह कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन ने उन पर जो विश्वास व्यक्त किया है, वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है*।

*उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि जनसेवा और संगठन सेवा का पवित्र दायित्व है। वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे*।

*संदीप पटवाल ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए वह पूरी मेहनत और समर्पण के साथ कार्य करेंगे*।

*2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी संदीप पटवाल ने बड़ा बयान दिया। नंदा न्यूज से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि वर्ष 2027 में *थराली विधानसभा* *सीट कांग्रेस की झोली में जाए। उन्होंने कहा कि थराली विधानसभाक्षेत्र की जनता से उन्हें लगातार जो प्यार और समर्थन मिल रहा है, उसके लिए वह जनता के आभारी हैं*।

वहीं, *संदीप पटवाल को प्रदेश कांग्रेस में जिम्मेदारी मिलने के बाद समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई कार्यकर्ताओं का मानना है कि *संदीप पटवाल की सक्रियता आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है*।

*हालांकि 2027 के चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी कौन होगा, इसका अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा ही किया जाएगा, लेकिन *संदीप पटवाल का नाम थराली विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाओं के केंद्र में जरूर आ गया है*।

*फिलहाल प्रदेश कांग्रेस में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद संदीब पटवाल के सामने संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच अपनी सक्रियता को और बढ़ाने की चुनौती होगी*।

*नंदा न्यूज* से महिपाल सिंह नेगी की रिपोर्ट।

ताजा और क्षेत्र की हर बड़ी खबर के लिए देखते रहिए नंदा न्यूज — देवभूमि उत्तराखंड की आवाज।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *