ब्रेकिंग न्यूज़

“वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान लागू, तीन समयावधियों में रूट डायवर्ट”

‘वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान लागू, तीन समयावधियों में रूट डायवर्ट,

‘वीवीआईपी कार्यक्रम के दौरान शहर में बदला रहेगा यातायात का रूट, पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की,

देहरादून। जनपद देहरादून में 19 और 20 अगस्त 2026 को प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।
यातायात पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 3:30 बजे तक, जबकि 20 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक निर्धारित रूटों पर यातायात डायवर्ट रहेगा।

ऋषिकेश और हरिद्वार से आने वालों के लिए वैकल्पिक मार्ग
ऋषिकेश से देहरादून या मसूरी जाने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर, थानों, 06 नंबर पुलिया और सहस्त्रधारा क्रासिंग होते हुए देहरादून भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहनों को सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क और साईं मंदिर होते हुए आगे भेजा जाएगा।

वहीं हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन, डोईवाला चौक, दूधली मार्ग और कारगी चौक होते हुए देहरादून की ओर भेजा जाएगा। मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए कारगी चौक, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला मार्ग निर्धारित किया गया है।
मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए भी रूट निर्धारित
आशारोड़ी और प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहन आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, बल्लूपुर चौक, कैंट और अनारवाला होते हुए मसूरी पहुंचेंगे।

देहरादून शहर से हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कारगी चौक, दूधली, डोईवाला, भानियावाला, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहा होते हुए भेजा जाएगा !

मसूरी से हरिद्वार-ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिए जेपी बैंड, बार्लोगंज, कुठालगेट, ओल्ड मसूरी रोड, साईं मंदिर, काठ बंगला पुलिया, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रासिंग, 06 नंबर पुलिया, महाराणा प्रताप चौक और थानों रोड का इस्तेमाल कराया जाएगा।
*इन स्थानों पर रहेगा विशेष डायवर्जन*

ट्रैफिक पुलिस ने भोगपुर तिराहा, भानियावाला फ्लाईओवर, डोईवाला थाने से आगे दूधली रोड, कारगी चौक, शिमला बाईपास चौक, एनेक्सी तिराहा, सहस्त्रधारा क्रासिंग, साईं मंदिर राजपुर रोड, दिलाराम चौक, ग्रेट वैल्यू तिराहा, साईं मंदिर तिराहा और कुठालगेट तिराहे को प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट बनाया है।
*पुलिस की वाहन चालकों से अपील*

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित डायवर्जन और रूट प्लान का पालन करने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों का इस्तेमाल न करें और मुख्य सड़कों, सड़क किनारे अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर वाहन पार्क न करें।

नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा मिलने पर ट्रैफिक क्रेन से वाहन टो किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान धैर्य बनाए रखने, अनावश्यक हॉर्न न बजाने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

वहीं एंबुलेंस, पुलिस और फायर सर्विस जैसे अति आवश्यक सेवा वाहनों को रोका या डायवर्ट नहीं किया जाएगा। पेट्रोल, दूध, गैस और सब्जी जैसी आवश्यक सेवाओं के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।

नंदा न्यूज की अपील: अगर 19 या 20 अगस्त को देहरादून, ऋषिकेश या मसूरी की ओर यात्रा कर रहे हैं तो घर से निकलने से पहले निर्धारित रूट और डायवर्जन की जानकारी जरूर ले लें, ताकि रास्ते में अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

नंदा न्यूज | देवभूमि उत्तराखंड

हमारे पेज को फोलो करें: nandanews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *