ब्रेकिंग न्यूज़

*दून में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, दो गिरफ्तार*

दून में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा वार, दो गिरफ्तार

34.44 ग्राम स्मैक बरामद, अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 लाख रुपये कीमत का दावा
देहरादून। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से कुल 34.44 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।
रायपुर में महिला गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने 20 अगस्त की रात खालांगा द्वार के पास कार्रवाई करते हुए रीमा (35) निवासी सपेरा बस्ती, रायपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से 29.14 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8.70 लाख रुपये है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।


रानीपोखरी में युवक पकड़ा
दूसरी कार्रवाई रानीपोखरी थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने 21 अगस्त को ऋषिकेश रोड स्थित नागाघेर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान दीपक कुमार (28) निवासी चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश को पकड़ा। उसके कब्जे से 5.30 ग्राम स्मैक बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।
एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में शामिल लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ब्रेकिंग | दून पुलिस की दोहरी कार्रवाई
दो नशा तस्कर गिरफ्तार • 34.44 ग्राम स्मैक बरामद • करीब 10 लाख रुपये की बताई कीमत • रायपुर और रानीपोखरी पुलिस की कार्रवाई !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *