डोईवाला में 19 वर्षीय युवक गांजे के साथ गिरफ्तार, 1.1 किलो नशीला पदार्थ बरामद !
देहरादून। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डोईवाला पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम ने 21 अगस्त की रात मुखबिर की सूचना पर जौलीग्रांट क्षेत्र में चौक नंबर-3 से घमंडपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में मिले बजरंगी पुत्र राजाराम निवासी केशवपुरी बस्ती, डोईवाला को पुलिस ने रोककर तलाशी ली। तलाशी में उसके कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली डोईवाला में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार युवक के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज है और वह इस मामले में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम में जौलीग्रांट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चिंतामणि मैठाणी, हेड कांस्टेबल विशाल शर्मा और कांस्टेबल अजेन्द्र बुटोला शामिल रहे।

