ब्रेकिंग न्यूज़

तप्त कुंड में स्थान के दौरान डूबने से दो बुजुर्ग महिला तीर्थयात्रियों की मौत

चमोली। शुक्रवार तड़के बदरीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान राजस्थान से आईं दो बुजुर्ग महिला तीर्थ यात्रियों लगातार डुबकी लगाने के दौरान बेहोश हो गई थीं। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार महिलाएं तप्त कुंड में 108 बार डुबकी लगाने की धार्मिक परंपरा के तहत लगातार स्नान कर रही थीं। इसी दौरान दो महिलाएं अचानक बेहोश होकर कुंड में गिर गईं। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद धाम में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पुलिस और मंदिर प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों महिलाओं की हालत गंभीर हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। दोनों महिलाएं तप्त कुंड में स्नान कर रही थी। इसी दौरान दोनों कुंड के अंदर बेहोशी की हालत में मृतकों की पहचान 63 वर्षीय प्रेमा देवी पत्नी मदन और 71 वर्षीय रामू देवी पत्नी अमर के रूप में हुई है। दोनों राजस्थान की रहने वाली थीं और बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए आई थीं। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।  दरीनाथ थानाध्यक्ष महादेव उनियाल ने बताया कि राजस्थान से यात्रियों का दल चार सितंबर को बदरीनाथ धाम पहुंचा था। शुक्रवार सुबह करीब चार महिलाएं और एक पुरुष तप्त कुंड में स्नान करने पहुंचे। स्नान करने के बाद पुरुष मंदिर की ओर चला गया, जबकि चारों महिलाएं तप्त कुंड में डुबकी लगाने लगीं। उसी दौरान यह हादसा हुआ। थानाध्यक्ष के अनुसार मृतक महिलाओं के परिजनों ने पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई नहीं कराने का अनुरोध किया है। परिजन दोनों शवों को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *