ब्रेकिंग न्यूज़

शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, पुलिस ने हुड़दंगी को किया गिरफ्तार,

सुमननगर धर्मपुर में मचा रहा था हंगामा, समझाने पर भी नहीं माना—शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पर कार्रवाई

देहरादून। शराब के नशे में घर पर हंगामा कर पत्नी के साथ मारपीट करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब आरोपी नहीं माना और लगातार हुड़दंग करता रहा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

मामला सुमननगर, धर्मपुर का है। 13 सितंबर 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने घर पर हंगामा कर रहा है और अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां जितेन्द्र डंगवाल (53 वर्ष) शराब के नशे में हो-हल्ला और हुड़दंग करते हुए पाया गया। पुलिस टीम ने उसे समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत होने के बजाय और अधिक उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते आरोपी के विरुद्ध धारा 126/135/170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों अथवा घरों में हुड़दंग कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

गिरफ्तार व्यक्ति:
जितेन्द्र डंगवाल, पुत्र स्व. गिरी डंगवाल
निवासी—सुमननगर, धर्मपुर, देहरादून
उम्र—53 वर्ष

रिपोर्टिंग: महिपाल सिंह नेगी, देहरादून

नंदा न्यूज़ के लिए ऐसी ही ताज़ी और स्थानीय खबरों से जुड़े रहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *