ब्रेकिंग न्यूज़

“NDPS केस के वारंटी पर कैंट पुलिस का शिकंजा!” “देर रात घर पर दबिश… वारंटी शिवम गिरफ्तार” “न्यायालय के वारंट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई”

NDPS केस के वारंटी पर कैंट पुलिस का शिकंजा, देर रात घर से दबोचा

न्यायालय के वारंट पर इन्द्र कॉलोनी में पुलिस की दबिश, 26 वर्षीय शिवम गिरफ्तार

देहरादून। वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर देहरादून पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत कोतवाली कैंट पुलिस ने NDPS एक्ट के मामले में न्यायालय से जारी वारंट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में कोतवाली कैंट पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी और तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की थी। इसी क्रम में 14 सितंबर की रात पुलिस टीम ने इन्द्र कॉलोनी, चुक्खूवाला स्थित वारंटी के ठिकाने पर दबिश दी।

पुलिस के मुताबिक दबिश के दौरान 26 वर्षीय शिवम पुत्र राकेश कुमार अपने आवास पर ही मौजूद मिला। न्यायालय द्वारा जारी वारंट से अवगत कराने के बाद पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे रात 10 बजकर 10 मिनट पर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार शिवम वाद संख्या 171/2026 एवं मुकदमा अपराध संख्या 19/22 में धारा 8/20 NDPS Act से संबंधित वारंटी अभियुक्त है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

वारंटियों पर पुलिस की पैनी नजर

कैंट पुलिस की इस कार्रवाई को वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

उपनिरीक्षक हिमानी चौधरी, चौकी प्रभारी बिन्दाल
कांस्टेबल 1681 योगेश सैनी
कांस्टेबल 1616 मनोज उप्रेती

रिपोर्टिंग — महिपाल सिंह नेगी, देहरादून

नंदा न्यूज़ | देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *