ब्रेकिंग न्यूज़

#कैंट पुलिस की रात में बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 45 वर्षीय विकास थापा गिरफ्तार,

IHM तिराहे पर पुलिस को देखते ही बदले तेवर, तेज कदमों से भागने लगा शख्स… तलाशी में निकली खुखरी!

#कैंट पुलिस की रात में बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 45 वर्षीय विकास थापा गिरफ्तार

#देहरादून। रात के अंधेरे में कैंट क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस की नजर एक ऐसे शख्स पर पड़ी, जिसकी हरकतों ने पुलिस को शक करने पर मजबूर कर दिया। IHM तिराहे पर पुलिस को देखते ही व्यक्ति हड़बड़ा गया और तेज कदमों से वहां से निकलने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे रोक लिया। तलाशी ली गई तो मामला और गंभीर निकला—उसके पास से एक अवैध खुखरी बरामद हुई।

घटना 15 सितंबर 2026 की रात की है। हेड कांस्टेबल 290 विनय बुटोला और कांस्टेबल 812 कुलवीर सिंह कोतवाली कैंट क्षेत्र में चीता-12 पर रात्रि गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम IHM की ओर जा रही थी। इसी दौरान IHM तिराहे पर एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया।

पुलिस के अनुसार, टीम को देखते ही वह व्यक्ति अचानक हड़बड़ा गया और तेज कदमों से वहां से जाने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उसकी पहचान विकास थापा पुत्र खड़क थापा, निवासी भण्डारी बाग, देहरादून, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान दाहिने सूड़े से एक खुखरी बरामद हुई। पुलिस ने खुखरी रखने से संबंधित लाइसेंस मांगा, लेकिन आरोपी कोई लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके जुर्म से अवगत कराते हुए धारा 25/4 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

#पहले भी #आर्म्स एक्ट का मुकदमा

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार विकास थापा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ मु0अ0सं0 92/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट, थाना क्लेमनटाउन, देहरादून में मामला दर्ज है।

#पुलिस की पैनी नजर, रात में संदिग्धों की चेकिंग

कैंट क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की सतर्कता ने एक बार फिर संदिग्ध गतिविधि को पकड़ लिया। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया गया।

#बरामदगी: एक अवैध खुखरी

गिरफ्तारी टीम:

• हे0का0 290 विनय बुटोला

• का0 812 कुलवीर सिंह

रिपोर्टिंग — महिपाल सिंह नेगी, देहरादून

नंदा न्यूज़ | देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *