ब्रेकिंग न्यूज़

कैंट में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 63 पव्वे माल्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार,

कैंट में अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा, 63 पव्वे माल्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

डाकरा से एमएच जाने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया 45 वर्षीय बालकृष्ण, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

देहरादून। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैंट पुलिस को कार्रवाई में सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 63 पव्वे/टेट्रा पैक मसालेदार देशी शराब ‘माल्टा’ के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम के लिए कैंट क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 15 सितंबर 2026 की रात करीब 9:26 बजे डाकरा से एमएच की ओर जाने वाली सड़क पर एक संदिग्ध व्यक्ति को चेकिंग के लिए रोका गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 63 पव्वे/टेट्रा पैक मसालेदार देशी शराब ‘माल्टा’ बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बालकृष्ण पुत्र स्वर्गीय साधूराम, निवासी 83 डाकरा बाजार, थाना कैंट, देहरादून, उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई है।

पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना कैंट में मुकदमा अपराध संख्या 134/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल 1014 सुभाष सिंह और हेड कांस्टेबल योगेश भट्ट शामिल रहे।

रिपोर्टिंग: महिपाल सिंह नेगी, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *