ब्रेकिंग न्यूज़

चोरी की वारदात पर कैंट पुलिस का शिकंजा, आरोपी हिरासत में,

कैंट पुलिस की त्वरित कार्रवाई,

घर से पानी की मोटर और बिजली की तार चोरी करने का आरोप, चोरी का सामान बरामद

देहरादून। थाना कैंट पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते चोरी की वारदात का मामला सामने आते ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई। टीचर्स कॉलोनी में घर से पानी की मोटर और बिजली की तार चोरी करने के आरोप में एक 22 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को टीचर्स कॉलोनी निवासी राजेश अग्रवाल ने थाना कैंट पहुंचकर सूचना दी कि एक व्यक्ति उनके घर से क्रॉम्पटन की पानी की मोटर और बिजली की तार चोरी कर रहा था। मकान मालिक ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से चोरी की गई पानी की मोटर और 12 मीटर बिजली की तार बरामद की गई।

आरोपी की पहचान मुरारी साहनी पुत्र भूपल साहनी, उम्र 22 वर्ष, निवासी आजाद नगर कॉलोनी, गोविंदगढ़, थाना कैंट, देहरादून के रूप में हुई है।

शिकायत के आधार पर कैंट पुलिस ने मु0अ0सं0 136/2026, धारा 305(डी)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

🔴 कैंट पुलिस की कार्रवाई में क्या-क्या बरामद

➡️ चोरी की पानी की मोटर

➡️ 12 मीटर बिजली की तार

➡️ आरोपी पुलिस हिरासत में

#पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चोरी की वारदात का खुलासा।

रिपोर्टिंग — महिपाल सिंह नेगी, देहरादून

नंदा न्यूज़ | nandanews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *