सरिता विहार में विधायक निधि से शुरू हुआ सड़क निर्माण—स्थानीय लोगों ने जताया आभार, क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों पर भी हुई चर्चा,
देहरादून। वार्ड नंबर 92, आर्केडिया प्रथम के सरिता विहार स्थित विजय मिलन मठ क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक निधि से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ के करकमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र में प्रस्तावित एवं आवश्यक अन्य विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा हुई। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं को विधायक के समक्ष रखा। विधायक की ओर से क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने की बात कही गई।
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 92 के पार्षद अनिल नौटियाल, भाजपा जिला मंत्री दर्शन सिंह रावत, जिला आईटी संयोजक धर्मपाल सिंह बिष्ट, शिवालिक नगर मंडल मंत्री आनंद गढ़िया, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश ध्यानी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तारेश्वरी भंडारी, ओबीसी मोर्चा मंत्री महावीर सेनवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय कॉलोनीवासी मौजूद रहे।

इसके अलावा एच.डी. ढोडियाल, प्रेम सिंह भंडारी, ओमप्रकाश सेमवाल, वीरेंद्र सिंह नेगी, केदार दत्त देवराड़ी, लीलामणि, सुरेंद्र पटवाल, अवतार सिंह कौल, सर्वेश्वर प्रसाद नौडियाल, गोवर्धन प्रसाद चमोला, जमुना प्रसाद चमोला, सुमन प्रसाद जोशी, जगमोहन सिंह बिष्ट, जगमोहन सिंह भंडारी समेत क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
महिला कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों में शकुंतला नेगी, लक्ष्मी नेगी, संगीता चौहान, गुड्डी देवराड़ी, मधुली देवराड़ी, गायत्री कंडारी, मंजू नेगी, बिजेश्वरी भंडारी, दीपा देवराड़ी, राजेश्वरी भंडारी, रजनी सेमवाल, यशोमती कार्की, मीना नेगी, सरोजिनी रावत, शुभदी राणा, विनीता नेगी, गरिमा, मुनि बिष्ट, रेखा रमोला, नम्रता सिंह, टीना देवी एवं विद्युतमां सहित कई लोग मौजूद रहे।

स्थानीय निवासियों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक सहदेव पुंडीर का आभार जताते हुए उम्मीद जताई कि क्षेत्र में अन्य आवश्यक विकास कार्यों को भी जल्द गति मिलेगी।
वार्ड नंबर 92 के सरिता विहार एवं सरस्वती कॉलोनीवासियों ने विकास कार्यों के लिए विधायक का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
रिपोर्टिंग: महिपाल सिंह नेगी, देहरादून,
नन्दा न्यूज देहरादून।
हमारे पेज nandanews.in को फोलो जरूर करें ।

