विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस से जुड़े परिवारों ने थामा भाजपा का दामन
2027 विधानसभा चुनाव से पहले जीवनगढ़ में सियासी हलचल तेज, भाजपा में लगातार सदस्यता का दावा,
#जीवनगढ़।
2027 विधानसभा चुनाव से पहले जीवनगढ़ में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। भाजपा की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक कांग्रेस से जुड़े करीब 70 परिवारों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
इस सदस्यता अभियान में स्थानीय भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान की भूमिका को प्रमुखता दी गई है। पार्टी की ओर से बताया गया कि विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और परिवारों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान रिकेश शर्मा के प्रयासों का भी उल्लेख किया गया।
भाजपा में शामिल हुए लोगों ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताने की बात कही। वहीं, 2027 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जीवनगढ़ में हुए इस राजनीतिक घटनाक्रम को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा का दावा है कि चुनावी तैयारियों के बीच पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सदस्यता कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
🔴 बड़ी ब्रेकिंग
2027 से पहले जीवनगढ़ में सियासी हलचल — विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में 70 परिवार भाजपा में शामिल, कांग्रेस को बड़ा झटका!
रिपोर्टिंग: महिपाल सिंह नेगी | नन्दा न्यूज देहरादून

