ब्रेकिंग न्यूज़

#सहदेव सिंह पुंडीर” ने कहा कि#सेवा_संकल्प_अभियान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहयोग पहुंचाने और जनभागीदारी को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सुद्धोवाला में पोषण एवं आंगन मिलन कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की हुई गोद भराई,

अभियान के माध्यम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा; बच्चों को शैक्षणिक एवं आवश्यक सामग्री वितरित,

देहरादून। सेवा संकल्प अभियान के तहत सुद्धोवाला क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण एवं आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, माताओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहयोग पहुंचाना रहा।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, ब्लॉक उपप्रमुख रामेश्वरी पुंडीर, ज्येष्ठ प्रमुख राहुल पुंडीर, ग्राम प्रधान निधि उनियाल गैरोला, मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण तथा सोशल मीडिया प्रभारी राजेंद्र फरस्वाण मौजूद रहे।

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रूप से गोद भराई की गई। वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों को किताबें, कॉपियां, बिस्किट सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के संतुलित पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के आयोजन में सुद्धोवाला-3 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बिन्नी देवी, सहायिका पुष्पा देवी, सुद्धोवाला-4 की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मीना चंबेल, सहायिका रंजिता देवी तथा सुपरवाइजर रेखा भंडारी का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक सहयोग पहुंचाने के साथ-साथ बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए जनभागीदारी को मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार एवं समाज की सामूहिक भागीदारी से ही मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में स्थायी सुधार संभव है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से माताओं और बच्चों को सरकारी एवं सामुदायिक स्तर पर उपलब्ध पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करने में मदद मिलती है।

रिपोर्टिंग : महिपाल सिंह नेगी, देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *