ब्रेकिंग न्यूज़

क्लेमेंटाउन में हुंडई शोरूम में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप,

दमकल और पुलिस की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, कई वाहन और सामान जले—कोई जनहानि नहीं,

देहरादून। राजधानी देहरादून के सुभाषनगर क्षेत्र में बीएम हुंडई शोरूम में गुरुवार सुबह अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम के भीतर और बाहर खड़े कुछ वाहन तथा अन्य सामान इसकी चपेट में आ गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना क्लेमेंटाउन पुलिस और फायर स्टेशन से दमकल के वाहन तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस और फायर कर्मियों ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभालते हुए कड़ी मशक्कत की और आग पर काबू पाया।

समय रहते संभाला मोर्चा, टली बड़ी जनहानि,

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग की चपेट में आने से शोरूम में रखा सामान और शोरूम के बाहर खड़ी कुछ गाड़ियां जल गईं।

प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस के मुताबिक आग लगने के वास्तविक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

नुकसान का आकलन जारी,

पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों और कुल संपत्ति के नुकसान की स्थिति जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

नंदा न्यूज़ के लिए—देहरादून।

ताज़ी खबरों के लिए देखते रहिए नंदा न्यूज़… नंदान्यूज.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *