2 से 4 अक्टूबर तक यातायात व्यवस्था रहेगी विशेष निगरानी में, दबाव बढ़ते ही लागू होंगे Plan-A, B और C; पर्यटकों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी तय,
देहरादून। वीकेंड के दौरान देहरादून, मसूरी और ऋषिकेश में बढ़ने वाले पर्यटकीय एवं वाहनों के दबाव को देखते हुए देहरादून पुलिस ने 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर 2026 तक विशेष यातायात प्लान लागू किया है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों, संवेदनशील मार्गों और डायवर्जन प्वाइंटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार वाहनों के दबाव और स्थानीय परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। आमजन और पर्यटकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट,
दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और रुड़की की ओर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए डाटकाली एक्सप्रेसवे से आरटीओ चेकपोस्ट–ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा–आईएसबीटी–सेंट ज्यूड चौक–शिमला बाईपास–कमला पैलेस–बल्लूपुर–कैंट तिराहा–सप्लाई डिपो–जोहड़ी तिराहा–पुरकुल गांव–कुठालगेट होते हुए मसूरी का मार्ग निर्धारित किया गया है।
वैकल्पिक Plan-B में शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लूपुर, कैंट चौक, सर्किट हाउस तिराहा, बीजापुर गांव और किमाड़ी होते हुए हाथीपांव मार्ग से मसूरी भेजा जाएगा।
डाटकाली से चकराता जाने वाले वाहन,
डाटकाली–आरटीओ चेकपोस्ट–ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा–GMS रोड–सेंट ज्यूड चौक–नयागांव सिंघनीवाला–न्यू देहरादून-पांवटा फ्लाईओवर–लांघा रोड होते हुए चकराता भेजे जाएंगे।
प्रेमनगर क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए बल्लूपुर–कौलागढ़–कैंट तिराहा–सप्लाई डिपो–किमाड़ी–लंबीधार–हाथीपांव–जीरो बैंड–मसूरी मार्ग निर्धारित किया गया है।
मसूरी से वापसी के लिए अलग रूट,
मसूरी से हिमाचल की ओर जाने वाले वाहनों को कुठालगेट–ओल्ड राजपुर रोड–साईं मंदिर डायवर्जन–जोहड़ी गांव कट–सीएसडी तिराहा–कैंट तिराहा–बल्लूपुर होते हुए गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए कुठालगेट–ओल्ड राजपुर रोड–साईं मंदिर–दिलाराम–यूकेलिप्टस–ईसी रोड–फव्वारा चौक–रिस्पना पुल–आईएसबीटी–आशारोड़ी मार्ग रहेगा।
वहीं ऋषिकेश जाने वाले वाहनों को कुठालगेट–ओल्ड राजपुर रोड–साईं मंदिर–किरशाली चौक–कालागांव–मालदेवता–थानों रोड–भानियावाला तिराहा–ऋषिकेश की ओर भेजा जाएगा।
ऋषिकेश और हरिद्वार से मसूरी जाने वालों के लिए भी रूट तय,
ऋषिकेश से आने वाले वाहनों के लिए एयरपोर्ट तिराहा–SDRF तिराहा–थानों रोड–महाराणा प्रताप तिराहा–पुलिया नंबर 6–लाडपुर–सहस्रधारा क्रॉसिंग–आईटी पार्क–किरशाली चौक–साईं मंदिर तिराहा–कुठालगेट–मसूरी मार्ग निर्धारित किया गया है।
डोईवाला से आने वाले वाहनों को मोहकमपुर फ्लाईओवर–कैलाश अस्पताल से यू-टर्न–जोगीवाला–पुलिया नंबर 6–लाडपुर–सहस्रधारा क्रॉसिंग–आईटी पार्क–किरशाली चौक–साईं मंदिर–कुठालगेट–मसूरी भेजा जाएगा।
अधिक दबाव की स्थिति में मियावाला–नत्थूवाला या नेपाली फार्म–भानियावाला–थानों रोड वाले वैकल्पिक मार्गों को भी इस्तेमाल किया जाएगा।
शहर में भी दबाव बढ़ने पर बदलेगा रूट,
पैसिफिक मॉल क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ने पर मसूरी डायवर्जन से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को इन्द्रबाबा मार्ग–कैनाल रोड–ग्रेट वैल्यू तिराहा की ओर भेजा जाएगा।
सेंट्रियो मॉल क्षेत्र में दबाव होने पर एनेक्सी तिराहा से आने वाले ट्रैफिक को CSD तिराहा–बिंदाल मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा।
सहस्रधारा क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर सहस्रधारा मार्केट से वाहनों को बैरियर लगाकर मालदेवता रोड की ओर भेजा जाएगा।
गुच्चूपानी में यातायात दबाव होने पर गुच्चूपानी तिराहे पर बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जाएगा।
मसूरी में पार्किंग को लेकर तीन स्तर का प्लान,
मसूरी पहुंचने वाले वाहनों को पहले सामान्य रूप से किंग क्रेग से लाइब्रेरी और पिक्चर पैलेस की ओर संचालित किया जाएगा।
जब मसूरी की उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 90 प्रतिशत उपयोग हो जाएगा तो Plan-B लागू होगा। इसके तहत पर्यटक वाहनों को किंग क्रेग पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा और वहां से स्थानीय टैक्सी के माध्यम से पर्यटकों को गंतव्य तक भेजा जाएगा।
किंग क्रेग पार्किंग भरने पर Plan-C लागू होगा। इसमें गज्जी बैंड से हाथीपांव रोड होते हुए जीरो प्वाइंट की ओर वाहनों को डायवर्ट कर निर्धारित पार्किंग स्थलों में पार्क कराया जाएगा।
ऋषिकेश में भी Plan-A और Plan-B तैयार,
हरिद्वार से ऋषिकेश आने वाले वाहनों को सामान्य दबाव में सप्तऋषि–रायवाला–नेपाली फार्म–श्यामपुर–नटराज चौक–ढालवाला–भद्रकाली बाईपास–तपोवन–ब्रहमपुरी–शिवपुरी मार्ग से भेजा जाएगा।
देहरादून से ऋषिकेश आने वाले वाहनों के लिए देहरादून–नटराज चौक–ढालवाला–भद्रकाली–बाईपास–तपोवन–ब्रहमपुरी–शिवपुरी मार्ग रहेगा।
अधिक दबाव होने पर सप्तऋषि–रायवाला–नेपाली फार्म–लालतप्पड़–भानियावाला–रानीपोखरी–नटराज चौक वाले वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल किया जाएगा।
वीकेंड समाप्त होने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों से लौटने वाले उन पर्यटक वाहनों को, जिन्हें हरिद्वार की ओर जाना है, शिवपुरी–ब्रह्मपुरी–गरुड़चट्टी–बाईपास–पशुलोक बैराज–चीला मार्ग से हरिद्वार भेजा जाएगा।
भारी वाहनों के लिए भी विशेष व्यवस्था,
यातायात का अत्यधिक दबाव होने पर भारी वाहनों को नेपाली फार्म से देहरादून की ओर डायवर्ट किया जाएगा। ऋषिकेश में रात्रिकालीन नो-एंट्री खुलने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
इसके अलावा चंद्रभागा पुल से जयराम आश्रम तिराहे तक ऑटो और विक्रम वाहनों के लिए जीरो जोन घोषित किया गया है। इस क्षेत्र में ऑटो-विक्रम सवारी बैठाने या उतारने के लिए नहीं रुक सकेंगे।
इन पार्किंग स्थलों का करें इस्तेमाल,
#मसूरी
– पिक्चर पैलेस
– लंढौर रोड
– कैंप्टी टैक्सी स्टैंड
– टाउन हॉल के नीचे
– किंग क्रेग
– होटल पार्किंग
– कंपनी गार्डन रोड
– मैसानिक लॉज बस अड्डा/पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैंड
– विकास होटल पार्किंग, कुलड़ी
– गज्जी बैंड क्षेत्र
#ऋषिकेश
– ट्रांजिट कैंप
– भरत इंटर कॉलेज
– IDPL पोस्ट ऑफिस के पास
– काली कमली आश्रम
– निर्मल धर्मशाला
#देहरादून
– रेंजर्स ग्राउंड
– परेड ग्राउंड
– पुराना रोडवेज बस अड्डा
– काबुल हाउस
– कनक चौक मल्टीलेवल पार्किंग
– MDDA पार्किंग, घंटाघर
– राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स
– जनपथ कॉम्प्लेक्स
दून पुलिस की अपील—नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई,
देहरादून पुलिस ने वाहन चालकों से नो-पार्किंग जोन में वाहन खड़ा नहीं करने, निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों को ट्रैफिक क्रेन से टो किया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने वाहन चालकों से अनावश्यक हॉर्न न बजाने, धैर्य बनाए रखने और मार्गों पर लगाए गए सूचना बोर्ड एवं फ्लैक्स का पालन करने को कहा है।
एम्बुलेंस, पुलिस और फायर सर्विस जैसे अति-आवश्यक सेवा वाहनों को डायवर्जन से प्रभावित नहीं किया जाएगा। पेट्रोल, दूध और गैस जैसी आवश्यक सेवाओं के वाहनों को परिस्थितियों के अनुसार वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
देहरादून पुलिस ने पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वीकेंड यात्रा के दौरान निकलने से पहले यातायात व्यवस्था और रूट डायवर्जन की जानकारी अवश्य लें तथा पुलिस की व्यवस्था में सहयोग करें।
नन्दा न्यूज:देहरादून

