सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर दून पुलिस का सख्त एक्शन, 170 BNSS के तहत हुई गिरफ्तारी
देहरादून। एसएसपी दून की सख्ती का असर एक बार फिर हुड़दंगियों पर देखने को मिला। पटेलनगर क्षेत्र के आईएसबीटी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई-झगड़ा और हुड़दंग करने वाले सात व्यक्तियों को पटेलनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, 4 अक्टूबर 2026 को कोतवाली पटेलनगर को सूचना मिली थी कि आईएसबीटी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है और दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि संबंधित व्यक्तियों ने पुलिस की समझाइश को भी नजरअंदाज कर दिया। स्थिति लगातार उग्र होने लगी और दोनों पक्ष दोबारा आपस में मारपीट करने पर उतारू हो गए।
स्थिति बिगड़ने और सार्वजनिक शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पटेलनगर पुलिस ने तत्काल सख्त कदम उठाया। पुलिस ने मौके से लड़ाई-झगड़ा कर रहे सात व्यक्तियों को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार कर लिया।
दून पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, मारपीट और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही के मूड में नहीं है।
“गिरफ्तार किए गए व्यक्ति”
1. शोएब, पुत्र लियाकत अली, निवासी महबूब कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, पटेलनगर, उम्र 24 वर्ष।
2. मोनिस, पुत्र इमरान, निवासी ब्राह्मणवाला, पटेलनगर, उम्र 21 वर्ष।
3. आरिस, पुत्र इमरान, निवासी ब्राह्मणवाला, पटेलनगर, उम्र 23 वर्ष।
4. सदान, पुत्र सलीम, निवासी कारगी ग्रांट, विजिलेंस ऑफिस के निकट, पटेलनगर, उम्र 21 वर्ष।
5. फैजान अहमद, पुत्र इरफान अहमद, निवासी टायर वाली गली, आजाद कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 34 वर्ष।
6. रहमान, पुत्र इरफान, निवासी टायर वाली गली, आजाद कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 30 वर्ष।
7. इमरान, पुत्र अब्दुल सलाम, निवासी बड़ी मस्जिद के पास, कारगी ग्रांट, पटेलनगर, देहरादून, उम्र 40 वर्ष।
दून पुलिस का स्पष्ट संदेश है—सार्वजनिक स्थान पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और हुड़दंग करने वालों के खिलाफ तत्काल एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
नन्दा न्यूज देहरादून

