ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र सिंह ढिल्लों को मसूरी प्राधिकरण में मिली अहम जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार,

नियुक्ति पर भाजपा देहरादून महानगर में खुशी की लहर,

ढिल्लों बोले– यह सम्मान मेरा नहीं,

पूरे महानगर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का है।

 

नंदा न्यूज़ : देहरादून

देहरादून, 11 नवंबर 2026। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले भाजपा देहरादून महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ढिल्लों को मसूरी प्राधिकरण में सदस्य नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी और उत्साह का माहौल है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर ढिल्लों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के सम्मान से जुड़ा निर्णय बताया है।

अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राजेंद्र सिंह ढिल्लों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन पर जो भरोसा जताते हुए मसूरी प्राधिकरण में सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहेंगे। इस दायित्व को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।

ढिल्लों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मसूरी प्रदेश का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल होने के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत के लिए भी विशेष स्थान रखता है। ऐसे में मसूरी के सुनियोजित एवं संतुलित विकास, आधारभूत जनसुविधाओं के विस्तार, पर्यटन व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा स्थानीय नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान की दिशा में कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने कहा कि मसूरी के विकास में स्थानीय जनता की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। प्राधिकरण के माध्यम से क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक सोच और जनहित की भावना के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व तथा देहरादून महानगर संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा संगठन है, जहां समर्पित कार्यकर्ताओं के योगदान और उनकी मेहनत को सम्मान दिया जाता है तथा उन्हें आगे बढ़कर कार्य करने के अवसर मिलते हैं।

ढिल्लों ने अपनी नियुक्ति को लेकर विशेष रूप से कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी देहरादून महानगर के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय पूरे महानगर संगठन को देते हुए सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

राजेंद्र सिंह ढिल्लों की इस नियुक्ति को भाजपा देहरादून महानगर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। अब उनसे मसूरी क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा रहेगी।

नंदा न्यूज़ | देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *