### शादी का झांसा, शारीरिक संबंध और फिर धमकी! पटेलनगर पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी को दबोचा,
युवती की शिकायत पर BNS की धारा 69 समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, देहराखास से गिरफ्तारी,
नंदा न्यूज़
देहरादून में शादी का भरोसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी की बात उठने पर गाली-गलौच व धमकी देने के आरोप का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पटेलनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, पटेलनगर निवासी एक युवती ने कोतवाली पटेलनगर पहुंचकर रोहित छाबड़ा पुत्र राजकुमार छाबड़ा, निवासी 104 बालाजी अपार्टमेंट, बसुंधरा एनक्लेव, देहराखास के खिलाफ लिखित शिकायत दी। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और जब उसने शादी को लेकर बात की, तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए धमकी दी।
शिकायत मिलते ही पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज,
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर पटेलनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 897/2026, धारा 351(2), 352 एवं 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रविवार, 29 नवंबर 2026 को आरोपी रोहित छाबड़ा को देहराखास क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त:

* रोहित छाबड़ा, पुत्र राजकुमार छाबड़ा।
* उम्र 40 वर्ष।
* निवासी 104 बालाजी अपार्टमेंट, बसुंधरा एनक्लेव, देहराखास, पटेलनगर, देहरादून।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
* म०उ०नि० शिखा तेग्रवाल।
* का० अनोज राणा।
शादी का झांसा देकर संबंध बनाने और बाद में धमकी देने जैसे आरोपों से जुड़े इस मामले में पटेलनगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
