ब्रेकिंग न्यूज़

वृद्धावस्था पेंशन फर्जीवाडे मामले में प्रदेश भर में सघन अभियान चलाये सरकारः मोर्चा

विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिस तरह से जनपद देहरादून के एक गांव में फर्जीवाडा कर अधिक उम्र  दर्शाकर वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, निश्चित तौर पर इसी की तर्ज में पूरे प्रदेश भर में सरकार को सघन अभियान चलाना चाहिए और इस फर्जीवाडे में शामिल लाभार्थी और संस्तुति कर्ता दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने एवं फर्जीवाडा/ जालसाजी व कुटरचित दस्तावेजों के आधार पर उम्र बढ़ाकर हासिल की गई पेंशन की रिकवरी दोनों से करनी चाहिए एवं ऐसे जनप्रतिनिधियों पर हमेशा के लिए चुनाव लड़ने पर रोक लगनी चाहिए।  नेगी ने आशंका जताई कि अकेले जनपद देहरादून में 1000 से अधिक लोग ऐसे हैं,जो कई वर्षों से 50-55 साल की उम्र में वृद्धावस्था पेंशन हासिल कर रहे हैं द्य अगर पूरे प्रदेश में इन (लाभार्थियों- नेताओं- दलालों एवं अधिकारियों) जालसाजों के खिलाफ सरकार सघन अभियान चलाती है तो निश्चित तौर पर हजारों की तादाद में ये जालसाज सलाखों के पीछे होंगे द्य सरकार को इन जालसाजों से रिकवरी के लिए भी सख़्त निर्देश जारी करने चाहिए। पत्रकार वार्ता में- दिलबाग सिंह व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *