ब्रेकिंग न्यूज़

बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला डोली यात्रा के लिए पछवादून में की गई व्यापक तैयारी

विकासनगर। बाबा विश्वनाथ जगदीश शीला डोली यात्रा के लिए पछवादून में व्यापक तैयारी की गई है। 1 मई शुक्रवार को पछवादून क्षेत्र में सेलाकुई, हरबर्टपुर, बावड़ी मंदिर, हनुमत धाम आदि जगहों पर डोली के स्वागत के लिए स्वागत समितियां गठित की गई हैं। सेलाकुई में शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष शूरवीर चौहान, अमित पंवार, अशोक नेगी आदि डोली यात्रा का स्वागत करेंगे। वहीं, हरबर्टपुर स्वागत समिति में जितेंद्र रावत, नीरज रोहिल्ला, आशीष पुंडीर, यामिनी रोहिल्ला, सभासद मोहन राठौर, बिना चौहान, अभिषेक, मनोज आदि डोली यात्रा का स्वागत करेंगे।
वहीं, बावड़ी मंदिर समिति के द्वारा रविंद्र चौहान की अध्यक्षता में डोली यात्रा का स्वागत किया जाएगा। विकासनगर हनुमत धाम परिसर में महंत विष्णु महावर, पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संजय किशन, डोली यात्रा के जिला संयोजक विकास शर्मा, सभासद पूनम तोमर, भारत, सोनिया वर्मा, संजय जैन, सुमन लता एडवोकेट मधु कपिल, अनुपम कपिल, राजीव शर्मा, धीरेंद्र थंड़ियल, सरस्वती कला मंच के अध्यक्ष नवनीत वर्मा, राहुल, सुशील कुकी, अरविंद शर्मा, शशि चौहान यात्रा का स्वागत करने के लिए हिमजन सभा के महामंत्री कल्याण सभा के राकेश गुलरिया, राम भक्त प्रचार समिति की नीलम चौहान हेल्पिंग हैंड ग्रुप की सरिता रावत पूर्व प्रधान कमलेश रावत आदि को समिति में शामिल किया गया है। देवड़ौली का मुख्य उद्देश्य विश्व शांति, खुशहाली, देव संस्कृति एवं लोक संस्कृति की रक्षा, उत्तराखंड के चार धामों के अतिरिक्त एक हजार धामों की स्थापना कर राज्य को तीर्थ प्रदेश बनाना, देव वाणी संस्कृत के उन्यन के लिए हजार संस्कृत विद्यालय स्थापित करना शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *